पड़ोस वाली महिला बोली छत पर तुम्हारी बहन के साथ हो रहा है रेप...और फिर

पड़ोस वाली महिला बोली छत पर तुम्हारी बहन के साथ हो रहा है रेप...और फिर

पड़ोस वाली महिला बोली छत पर तुम्हारी बहन के साथ हो रहा है रेप...और फिर
फरीदाबाद में बदला लेने की नीयत से एक शख्स ने तमंचे के बल पर किशोरी केे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

फरीदाबाद [जेएनएन]। सेक्टर-7 में एक किशोरी के साथ उस वक्त जबरन दुुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया जब व सोने के लिए छत पर गई हुई थी। आरोपी ने पहले तो किशोरी को तमंचा दिखाया और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
मामले की भनक लगते ही पीड़िता का भाई छत पर पहुंचा तो आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगाया है। महिला थाने में शिकायत की गई है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक उनके परिवार से रंजिश रखता है और बदला लेने की नीयत से उसने तमंचे के बल पर किशोरी केे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पूरा परिवार एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। इस दौरान घर में सिर्फ बेटा-बहू व 14 साल की बेटी ही थी। रात के वक्त बेटा-बहू कमरे में सो रहे थे जबकि बेटी सोने के लिए छत पर चली गई। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कमरे में सो रहे भाई को पड़ोस में रहने वाली एक महिला से वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद पीड़िता का भाई छत पर पहुंचा। भाई को देखते ही आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

No comments