गर्भावस्था के दौरान सेक्स की होती है अहम भूमिका
- गर्भावस्था में सुरक्षित सेक्स करने से कोई समस्या नहीं होती।
- गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों तक न करें सेक्स: डॉक्टर।
- बिना सेक्सुअल इंटरकोर्स के भी एक्सप्रेस कर सकते हैं अपना प्रेम।
- पहले कभी गर्भपात हुआ हो तो गर्भावस्था में सेक्स करने से बचें।
गर्भावस्था
महिलाओं के जीवन का एक बेहद यादगार और खूबसूरत दौर होता है। इस दौरान बहुत
से जोड़े सेक्स करने से डरते हैं, लेकिन इसमें डरने जैसी कोई खास बात नहीं
होती है। वास्तव में गर्भावस्था के दौरान सेक्स लाभदायक होता है। बशर्ते
सही जानकारी और सावधानियां रखी जाएं। आइये जानें गर्भावस्था के दौरान सेक्स
की क्या भूमिका होती है।
गर्भावस्था में सेक्स करना सुरक्षित है।
हालांकि गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि
भ्रूण इस वक्त विकास के चरण में होता है, और ऐसे में पेडू की मांसपेशियों
में किसी प्रकार की सिकुड़न होने से गर्भपात का खतरा पैदा हो सकता है।
शुरुआती तीन महीनों के बाद आप सातवें या आठवें महीने तक आराम से सेक्स कर
सकते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार जब गर्भ में पल रहे
बच्चे में किसी प्रकार के कॉम्प्लीकेशंस हों तो सेक्स करने से बचना
चाहिए। इससे बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है। लेकिन यदि बच्चे का
विकास सही प्रकार हो रहा हो तो गर्भावस्था के तीन महीने पूरे होने पर
सेक्स किया जा सकता है।
क्यों और कैसे है गर्भावस्था में सेक्स लाभदायक
- गर्भावस्था में भी सेक्स लाभदायक होता है। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान इंटरकोर्स करने से इंटिमेसी का अहसास भी बढ़ जाता है।
- गर्भावस्था के दौरान सेक्स ही एक मात्र चीज नहीं है, एक दूसरे को स्पर्श कर, चूम कर और प्यार करके भी एक अच्छा महौल और ताजगी बनाई रखी जा सकती है। ऐसे में पति-पत्नी एक दूसरे को और ज्यादा नजदीक महसूस कर सकते हैं। यह एक-दूजे को ऐसे वक्त पर करीब रखने के लिए अहम साबित हो सकता है।
- महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह के बदलाव आते हैं। वहीं पुरूषों को प्रेग्नेंट बॉडी काफी कामुक लगने लगती है। जो दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।
- गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बिना सेक्सुअल इंटरकोर्स के भी सेक्सुअलिटी को एक्सप्रेस कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में कपल्स ओरल सेक्स करके भी एक दूसरे को संतुष्ट कर सकते हैं। यानी दोनों एक-दूसरे को सेक्स किए बिना भी सेक्स की अनुभूति दे सकते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से पुरूष अपने होने वाले बच्चे के अधिक करीब हो जाते है, साथ ही मानसिक रूप से पत्नी और अधिक करीब आ जाते है।
- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसे कब और कैसे किया जाए या किन बातों से बचा जाए, इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
इन बातों का ध्यान अवश्य रखें
- आमतौर पर महिलाओं को गर्भवती होने का पता चलने पर, शुरू के दो महीने तक सेक्स करने से बचना चाहिए और गर्भावस्था के अन्तिम एक महीने में भी सेक्स से दूर रहना चाहिए।
- सेक्स करने के लिए पति-पत्नी को चिकित्सक से सलाह लेकर सही सेक्स पोजीशन अपनानी चाहिए, इससे गर्भवती को भी परेशानी नहीं होगी।
- गर्भावस्था के दौरान पुरूष को चाहिए कि वह अपनी पत्नी पर सेक्स के लिए दबाव नहीं डाले। गर्भ के समय पत्नी के साथ ऐसा कोई व्यवहार नहीं करे जिससे उसके मन-मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़े।
- गर्भवस्था में शारिरिक आकार में आने वाले बदलावों के कारण कई बार सेक्स के वक्त की स्थित में भी बदलाव महसूस करते होता है। इसलिए अपनी परेशानियों और तकलीफों को अपने पति से बांटें। जिस प्रकार आप ज्यादा सहज महसूस करती हैं, अपने पति को बताएं।
जब आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ को गर्भावस्था में किसी प्रकार की जटिलताएं नजर आती हैं, तो वह आपको सेक्स न करने की सलाह देते हैं। यह जटिलताएं कई प्रकार की हो सकती हैं। जैसे-
- अगर पहले कभी गर्भपात हुआ हो तो।
- पहले कभी समय से पूर्व बच्चा को जन्मा हो।
- किसी प्रकार का गर्भपात का जोखिम होमे पर।
- योनी से अधिक रक्तस्राव होने या तरल पदार्थ बहने की स्थिति में।
- नाल के नीचे खिसक जाने पर।
- एक से अधिक बच्चे होने पर।
ज्यादा थकावट या चक्कर जैसा महसूस हो तो बेहतर होगा कि आप सेक्स न करें। तो यदि आप गर्भावस्था के दौरान सावधानीपूर्वक सेक्स करते हैं और उपरोक्त बातों का खयाल रखते हैं तो गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्त आपके लिेए फायदेमंद ही साबित होगा।
No comments