इन लक्षणों से जानें गर्भवती हैं आप

  • जी मिचलाना, उल्टी, बार-बार यूरीन गर्भावस्‍था के लक्षण है।
  • मूड में बदलाव व सिर दर्द गर्भावस्था के संकेतों में शामिल हैं
  • रक्तचाप का लगातार घटना-बढ़ना गर्भावस्था का मुख्य संकेत है।
  • गर्भवती को डॉक्टर से नियमित जांच करना बेहद जरूरी है।
  •  
  • मां बनना किसी भी महिला के लिए जीवन के सबसे बड़े उपहार जैसा होता है और इस खबर को सुनने के लिए हर महिला बैताब रहती है। यूं तो गर्भधारण करने पर कुछ लक्षण साफ दिखाई दे जाते हैं लेकिन कई बार कुछ महिलाएं शुरूआती समय में गर्भधारण के लक्षणों को समझ नहीं पाती। जिससे कि स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानें महिलाओं में गर्भधारण के दौरान गर्भावस्था के लक्षणों को।
    pregnancy symptoms in hindi
    गर्भावस्था के दौरान सिर्फ महिला ही दूसरा जन्म नहीं लेती बल्कि पुरूष का भी ये दूसरा जन्म माना जाता है। चाहे फिर भ्रूण महिला के भीतर ही क्यों न पल रहा हो। पुरूष का भी जुड़ाव उतना ही माना जाता है। कहा भी जाता है एक महिला तभी संपूर्ण होती है जब वह गर्भधारण करती है।

    माहवारी का बंद होना  

    स्वस्थ महिला को प्रतिमाह माहवारी निश्चित समय या उसके आसपास होती है लेकिन गर्भधारण करते ही माहवारी आनी बंद हो जाती है। यह गर्भधारण का सबसे पहला लक्षण माना जाता है। 


    उल्‍टी आना

    अधिकाश: महिलाओं को गर्भावस्‍था के शुरूआती 3 महीनों में सुबह-सुबह मतली आने की समस्‍या सबसे ज्‍यादा होती है। गर्भधारण के प्रारंभिक लक्षणों में जी मिचलाना, उल्टी आना इत्यादि शामिल है। अगर आपको इसमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो समझ लेना चाहिए कि आप गर्भवती है।

    सिरदर्द

    गर्भावस्था के संकेतों में सिर दर्द भी शामिल हैं। सिर दर्द तो कभी भी हो सकता हे लेकिन हार्मोंस के निरंतर बदलाव के कारण तनाव होने लगता है जिससे कुछ महिलाओं को सिर दर्द की शिकायत होने लगती है।


    स्‍तनों में भारीपन

    स्‍तनों में गर्भावस्था के दौरान दर्द होने लगता है। हालांकि ये दर्द माहावारी से पहले भी होता है लेकिन गर्भावस्था के दौरान स्तन कोमल भी हो जाते हैं। साथ ही स्‍तनों में भारीपन, उनके आकार में परिवर्तन, निपल्‍स के आसपास के हिस्‍से में ज्‍यादा कालापन आना और स्‍तनों में नसों का फूलना आदि गर्भावस्‍था के लक्षण है। 


    बहुत अधिक थकान

    गर्भधारण करने के पहले हफ्ते से ही बहुत अधिक थकान होना, खासतौर पर सुबह के समय थकान, एक प्रमुख लक्षण है। इस अवस्था में शरीर में प्रोजेस्टोरोन हार्मोन बनता है जिससे शरीर बहुत जल्दी थक जाता है।

    बार-बार यूरीन आना

    गर्भावस्‍था के शुरूआती दिनों में यूरीन बार-बार आता है क्‍योंकि इस दौरान आपका शरीर अतिरिक्‍त तरल पदार्थ उत्‍पादित करता है जिससे मूत्राशय पर दबाव पड़ता है और आपको बार-बार यूरीन के लिए जाना पड़ता है।


    गर्भावस्था सुझाव में डॉक्टर नियमित जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने, खूब पानी पीने, फल-जूस इत्यादि के सेवन के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम की सलाह भी देते हैं। इन लक्षणों का ध्यान रख आप आसानी से पता कर सकती हैं की आप मां बनने वाली हैं। लेकिन फिर भी डॉक्टर से एक बार जांच व रक्त परिक्षण करा लेना ठीक रहता है। इससे आपको भी पूरी तरह संतुष्टी हो जाती है और मन में कोई शंका नहीं रहती।
     

Friday, 29 July 2016
मामा ने चिमटे-तवे से दागा, फिर फाड़ डाले कपड़े, इतने से भी नहीं भरा मन तो...

वाराणसी. नाना के घर रहकर जर्नलिज्‍म कर रही एक युवती ने अपने सगे मामा-मामी पर चिमटे, कलछुल और तवे से मारने-पीटने और दागने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मानें तो कमरे में अकेला देखकर मामा ने कमरा बंदकर छेड़खानी की और रेप करने की कोशिश में कपड़े फाड़ डाले। बाद में शोर मचाने पर मामी ने बाल नोंचकर बुरी तरह मारा-पीटा। यह घटना यहांं के सिगरा थानाक्षेत्र की है। 

अंडरवियर के जरिए दो महिलाओं ने की सबसे अजीबोगरीब चोरी

अंडरवियर के जरिए दो महिलाओं ने की सबसे अजीबोगरीब चोरी

मॉस्को में शॉप लिफ्टिंग का अजीबोगरीब मामला। सुपरमार्केट से मिठाई चुराती पकड़ी गई दो महिला। महिलाओं ने अंडरवियर में छिपाई मिठाई। टाइट शॉर्ट ड्रेस पहन कर उठाया फायदा। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।


Thursday, 28 July 2016
गुरुग्राम में भारी जाम: बारिश के बाद 4 फीट तक पानी: लोगों को सड़कों पर गुजारनी पड़ी रात; पुलिस ने कहा- गुड़गांव न आएं

गुड़गांव. यहां गुरुवार शाम करीब तीन घंटे हुई बारिश से शहर की सड़कों पर 4 फीट तक पानी जमा हो गया। गुड़गांव में 20.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे बुरा हाल दिल्ली-गुड़गांव हाईवे (NH-8) पर है। शाम 7 बजे से घंटे से जाम लगा हुआ है। एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि हाईवे के हालात खराब हैं, दिल्ली के लोग गुड़गांव न आएं। दो दिन के लिए सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जाम को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी ने जैसे ही दूसरों के सिर ठीकरा फोड़ा, गुड़गांव जाम हो गया।' दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- 'गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता।' 
 
 हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग...
-गुरुवार को हुई बारिश के चलते शुक्रवार को भी बुरे हालात हैं।
-पुलिस ने ट्वीट करके कहा है, 'NH-8 पर ब्लॉक है। पॉसिबल हो तो लोग लोग यहां आने से बचें।'
- एडमिनिस्ट्रेशन ने 29-30 जुलाई को सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
- हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने जलभराव के मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
- हालात इतने खराब हैं कि नाइट शिफ्ट करने वाले इम्प्लॉइज ऑफिस और शाम को लौटने वाले घर नहीं लौट पाए।
 
ऐसे बिगड़ गए हालात
- पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बादशाहपुर के पास एक नाला टूटने से पानी एक्सप्रेस वे तक आ गया।
- इस वजह से पानी सोहना रोड और शहर के अन्य इलाकों में भर गया।
- सड़कों पर इतना पानी था कि गाड़ियां हिल भी नहीं पा रही थीं।
 
बारिश से थमी गाड़ियों की रफ्तार
- गुड़गांव में तेज बारिश से एक्सप्रेस-वे सोहना रोड पर हालात काफी बदतर रहे। 
- खेड़कीदौला टोल से लेकर इफको चौक तक के सभी फ्लाई ओवरों के नीचे दो फीट तक बारिश का पानी जमा हो जाने से सर्विस लेन एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। 
- वहीं सोहना रोड पर राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच सात किलोमीटर का सफर पूरा करने के लिए लोगों दो घंटे से ज्यादा वक्त लगा। इस रोड पर वॉटर लॉगिंग के चलते कई बाइक वाले पानी में गिर पड़े।
- दोपहर तक मौसम साफ रहा लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर तीन बजे अचानक काले बादल छा गए और मूसलधार बारिश शुरू हो गई।
- पानी जमा होने के कारण रात 9 बजे तक न्यू और ओल्ड गुड़गांव की सड़कों पर कई जगह से जाम की खबरें मिलती रहीं। 
- बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी लोग परेशान हुए।
 
जाम पर नेताओं की बयानबाजी
- राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'बीजेपी के जैसे ही ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ा और गुड़गांव जाम हो गया। आने-जाने वालों के लिए कितनी परेशानी का वक्त है, खासतौर पर जाम में फंसीं एंबुलेंस के लिए।'
- मनीष सिसोदिया ने लिखा, 'गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजनाएं बनाना और उनपर अमल करना जरूरी होता है। जुमलों से जाम नहीं खुलेगा।'
 गुड़गांव में एनएच-8 और सोहना रोड पर जाम लगा है।
लोगों ने ट्वीट पर जाहिर की नाराजगी
- जाम में घंटों फंसे रहे लोगों ने ट्वीट पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
- एक यूजर ने लिखा, 'ये गुड़गांव में ट्रैफिक जाम की तस्वीर है। यकीन हो गया है- मेरा देश आगे बढ़ रहा है।'
- लोग इस बात से भी परेशान रहे कि कोई भी अफसर या डिजास्टर मैनेजमेंट के इम्प्लॉइज किसी मदद को नहीं आए।
- तपन कुमार नायक ने लिखा, 'गुड़गांव में एक बारिश ने जिंदगी को रोक दिया। सीएम एमएल खट्टर, आपको कुछ तस्वीरें भेज रहा हूं।'
- गौरव पंधी ने लिखा, 'गुड़गांव से गुरुग्राम! सिर्फ नाम नहीं रह गया है। सरकार हमें 5 हजार साल पहले गुरु द्रोणाचार्य के वक्त में ले जाना चाहती है। हमें बैलगाड़ी ले लेनी चाहिए।'
- शांतोनिल नाग ने ट्विटर पर लिखा, 'एक दिन की बारिश में गुरुग्राम, वेनिस हो गया। डेवलपमेंट जरूरी है।'
- विशाल मिश्रा कहते हैं, 'हमें ऑफिस लाने के लिए पिक नहीं बोट की जरूरत है।'
 
पुलिस ने क्या कहा?
- पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क के मुताबिक, 'पुलिस फोर्स जाम में फंसे लोगों की मदद करती रही।'
- गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट किया, 'शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। पूरी ट्रैफिक पुलिस लोगों की मदद करती रही।'
 
 

युवती को छुड़ाने पुलिस पहुंची दिल्ली तो निकला जज का घर

रायगढ़। मानव तस्करी की शिकार युवती ने दिल्ली के जिस घर से परिजनों को फोन कर छुड़ाने को कहा था, रायगढ़ पुलिस जब वहां पहुंची तो वह एक जज का घर निकला। पूछने पर जज ने कहा कि युवती दूधवाले के साथ गई तो लौटी ही नहीं। इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं जज की अंग्रेजी सुनकर पुलिसवाले सकपका गए और बैरंग लौट आए। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
रायगढ़ के चक्रधर नगर की कॉलेज छात्रा नवंबर 2015 से बिलासपुर में ट्रेनिंग कर रही थी। 18 जुलाई 2016 को युवती ने दिल्ली के अनजान नंबर से परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी कि वह मानव तस्करी का शिकार हो गई है।
वह दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित बंगला नंबर डी ब्लॉक 258 में है, उसे छुड़ाएं। परिजनों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पांच सदस्यीय पुलिस टीम एक एनजीओ के साथ 24 जुलाई को उस पते पर दिल्ली पहुंची। जज के बंगले में चारों तरफ सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस के कहने के बाद भी उन्होंने फुटेज नहीं दिखाया।
जज ने रिपोर्ट कराई है
हमारे थाने में जज ने 20 जुलाई को लड़की के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया था कि वह लड़की उनके यहां काम करती थी। -किशोर, हेड कांस्टेबल, प्रशांत विहार थाना, दिल्ली
आगे की कार्रवाई की जाए
दिल्ली में युवती को लेने गई पुलिस टीम लौट आई है। युवती के गुम होने की रिपोर्ट दिल्ली प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराई गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -बीएन मीणा, एसपी, रायगढ़

इंडोनेशिया में 4 को मिली सजा-ए-मौत, गुरदीप की 'सांसें' अटकी

जालंधर/जकार्ता। इंडोनेशिया ने भारी विरोध के बावजूद ड्रग्स तस्करी के 4 दोषियों को गोली मार कर मौत की सजा दे दी है। ड्रग्स तस्करी के आरोप में भारत के गुरदीप सिंह (48 साल) को भी सजा मिलनी है, लेकिन गुरुवार रात सिर्फ 4 लोगों को ही सजा दी गई। इंडोनेशिया सरकार ने अब तक ये भी साफ नहीं किया है कि गुरदीप समेत बाकी 10 लोगों को सजा क्यों नहीं दी गई। अभी तक इस पर भी बादल छाए हुए हैं कि बाकी बचे इन लोगों को सजा दी जाएगी या सजा पर रोक लग गई है? इस बीच भारत सरकार गुरदीप को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
बीते कई दिनों से इस सजा के खिलाफ कई मानवाधिकार कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 4 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मोमबत्ती मार्च भी रोक नहीं पाया। कुछ घंटे में 10 और दोषियों को ऐसी ही खतरनाक सजा दी जानी है। सबके लिए ताबूत नुसा कामबांगान जेल में पहले ही पहुंच दिए गए हैं।
इंडोनेशिया में गोली मारकर सजा-ए-मौत देने का कानून है। इंडोनेशिया में दी जा रही सजा ए मौत पर भारत की भी नजर बनी हुई है। इस पूरे मामले पर जालंधर के नकोदर की एक मां, एक बेटे और बेटी की नजर है। जिन 14 लोगों को इंडोनेशिया की अदालत ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है, उसमें जालंधर का रहने वाले गुरदीप सिंह भी हैं। गुरदीप को भी गोली मारकर मौत की सजा देने का फरमान सुनाया जा चुका है। गुरदीप की पत्नी कुलविंदर कौर और बेटी मनजोत और बेटा सुखबीर सिंह इस मामले में चमत्कार की आस लगाए बैठे हैं।
यूं फंसे थे ड्रग रैकट में गुरदीप
14 साल पहले गुरदीप जालंधर से वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड जाने के लिए निकला था। एजेंट ने न्यूजीलैंड तो नहीं पहुंचाया, लेकिन इंडोनेशिया में गुरदीप ड्रग्स रैकेट में फंस गया। पाकिस्तान के जुल्फिकार अली के कारण गुरदीप मौत के दरवाजे तक पहुंच गया। 2004 में जकार्ता एयरपोर्ट पर 300 ग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में गुरदीप गिरफ्तार हुआ था। जिन 14 लोगों को सजा-ए-मौत हुई है उसमें पाकिस्तान का अली भी है। अली की सजा रुकवाने के लिए पाकिस्तान सरकार भी हाथ पैर मार रही है। 14 लोगों में नाइजीरिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे के साथ साथ इंडोनेशिया के भी नागरिक हैं।
गुरदीप को बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कोशिश कर रही हैं लेकिन अभी उन कोशिशों का असर दिखना बाकी है। गुरदीप की जान बचाने का अधिकार सिर्फ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पास है। गुरदीप दया याचिका राष्ट्रपति को दे सकता है। गुरदीप से भारतीय दूतावास के अधिकारी मिले हैं लेकिन देर बहुत हो चुकी है। अब चमत्कार ही गुरदीप को बचा सकता है।
विदेश मंत्री ने दिया भरोसा, जिंदा लाएंगे गुरदीप को
वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने परिवार को फोन कर सांत्‍वना दी। उन्होंने कहा कि वे पूरा प्रयास कर रहे हैं कि गुरदीप की मौत की सजा पर अमल न हो और वह सकुशल लौट आए।
गुरदीप ने की बात, जिंदा लौटना मुश्किल
गुरदीप ने इस दौरान परिवार वालों से बात की। उसने कहा कि उसे शुक्रवार को सजा दी जाएगी। ऐसे में उसका जिंदा लौटना मुश्किल है। फिलहाल, गुरदीप का परिवार उसकी जिंदगी की दुआएं मांग रहा है।

जब इस यूनिवर्सिटी में छात्रों से पूछा गया, कितनी बार किया है सेक्स

जब इस यूनिवर्सिटी में छात्रों से पूछा गया, कितनी बार किया है सेक्स

वाशिंगटन। दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में छात्रों से ऐसे सवाल पूछे गए जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। यूनिवर्सिटी में छात्रों से पूछा गया कि आपने पिछले तीन महीनों में कितनी बार सेक्स किया है।
इसमें उनसे ये भी पूछा गया कि आपने पिछले तीन महीने कितने अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बता दें कि ये सवाल बच्चों से विश्वविद्यालय ने अपने शीर्षक ग्यारहवीं कार्यक्रम के तहत पूछे हैं। यूनिवर्सिटी का मानना है कि भेदभाव से लोगों की रक्षा के लिए कानून शिक्षा कार्यक्रम के तहत ये सवाल पूछे गए हैं।
इसमें छात्रों को सेमेस्टर पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के दौरान इन सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया है। इन सवालों में सेक्स के साथ शराब पीने एव ड्रग्स के सेवन के बारे में भी पूछा गया है। - 
 
यह रहे पूछे गए सवाल
  • आपने पिछले तीन महीनों (मौखिक सहित) में कितनी बार सेक्स किया है?
  • आपने पिछले तीन महीनों में कितनी बार कितने अलग-अलग लोगों से सेक्स किया है (मौखिक सहित)?
  • आपने कितनी बार शराब पीकर तीन माह के भीतर (मौखिक सहित) सेक्स किया है?
  • आपने पिछले 3 महीने में (मौखिक सहित) सेक्स किया है तथा कितनी बार दवाओं का उपयोग है?
  • आपने पिछले 3 महीनों में (मौखिक सहित) सेक्स किया और कितनी बार कंडोम का इस्तेमाल किया?

Wednesday, 27 July 2016
ऐसी जगह बनाया टैटू,‍ हटाने पर भी नहीं बना पाएगा किसी से संबंध

ऐसी जगह बनाया टैटू,‍ हटाने पर भी नहीं बना पाएगा किसी से संबंध 

लंदन। एक युवक ने किशोरावस्‍था में ऐसी जगह टैटू बनवा लिया जिसे निकलवाने के बाद अब वो कभी यौन संबंध नहीं बना पाएगा। युवक के लिए यह टैटू शर्म की वजह बन चुका है और इसकी वजह से अब भी युवतियां उससे संबंध बनाने को तैयार नहीं होती।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार 21 वर्षीय युवक लेविस फ्लिंट जब 16 साल का था तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर 'हेनरी दी हूवर' का टैटू बनवाया था। उस समय लेविस इस टैटू को लेकर अपने इलाके में खासा मशहूर हो गया था, लेकिन अब यह टैटू ही उसके लिए शर्म की वजह बन चुका है।
लेविस के अनुसार, हाल ही में जब वह अपनी प्रेमिका से संबंध बनाने के लिए तैयार हुआ तब उसने उसका टैटू देखकर संबंध बनाने से ही इन्‍कार कर दिया। इसके बाद लेविस डॉक्‍टर के पास गया, जहां उसे लेजर सर्जरी के बारे में बताया गया। लेकिन, उसका कहना है कि यह तरीका काफी दर्दनाक होता है और इसके बाद में कभी यौन संबंध नहीं बना पाऊंगा।
आपको बता दें की हेनरी हूवर एक वैक्‍यूम क्‍लीनर ब्रांड है जिसे कई लोग पसंद नहीं करते हैं। इसे निकालने के लिए लेविस आखिरकार डॉक्‍टर से मिले, लेकिन ट्रीटमेंट शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही उनकी दर्द से हालत खराब हो गई। इसके बाद उन्‍होंने ट्रीटमेंट रोक दिया।

परंपरा के नाम पर यहां एक शख्स करता है किशोरियों के साथ 'गंदा काम'

परंपरा के नाम पर यहां एक शख्स करता है किशोरियों के साथ 'गंदा काम'

नसांजे। हर देश, समाज, जाति, समुदाय की अपनी परंपरा होती है। कुछ परंपराएं इतने अजीब होती हैं कि सुनने वाला भी हैरान रह जाता है। ऐसी ही एक परंपरा दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में मलावी की है। यहां की परंपरा के मुताबिक जवान होने के बाद लड़कियों को एक सेक्स वर्कर से साथ संबंध बनाने होते हैं। इस सेक्स वर्कर को 'हईना' कहा जाता है। गांव के अभिभावक इसे रेप के रूप में नहीं देखते हैं। इसे लड़कियों को पवित्र करने के रिवाज के रूप में देखा जाता है।
बीबीसी के मुताबिक दक्षिणी मलावी के नसांजे जिले के एक गांव में एरिक अनिवा नाम का व्यक्ति 'हईना' के लिए प्रख्यात है। यह एक पारंपरिक उपाधि है जिसे एक आदमी को दी जाती है। इसे दक्षिणी मलावी में हाशिये के इलाके के लोग नियुक्त करते हैं। इससे सेक्स करने की प्रक्रिया को 'यौन पवित्रता' कहा जाता है।
यदि एक आदमी की मृत्यु हो जाती है तो उदाहरण के लिए उसकी पत्नी को परंपरा के मुताबिक अनिवा के साथ सोना होगा। इसके बाद वह पति को दफना सकती है। यदि किसी महिला ने गर्भपात कराया है तो एक बार फिर से उसे यौन पवित्रता की जरूरत पड़ेगी और हईना के साथ सेक्स करना होगा।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला यह है कि नसांजे में टीनेज लड़कियों को पहले पीरिअड्स के बाद तीन दिन के भीतर सेक्स करना होता है। कहा जाता है कि ये लड़कियां अब टीनेज से औरत बन चुकी हैं। यदि सेक्स करने से लड़कियां इनकार करती हैं तो माना जाता है कि उसे कोई बीमारी है या घातक विपत्ति से घिरी हुई है। इस विपत्ति की चपेट में उसकी पूरी फैमिली या पूरा गांव आ सकता है।
सेक्स के लिए मिलता है चार से सात डॉलर
अनिवा के पांच बच्चे हैं। सारे बच्चे अपने पिता के पेशे के बारे में जानते हैं। अनिवा को यह पता नहीं है कि उससे कितनी महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उसने बताया कि हमारे समुदाय में 10 'हईना' हैं। ये नसांजे जिले के हर गांव में लड़कियों के साथ सेक्स कर 'शुद्धीकरण' करते हैं। इन्हें एक सेक्स के लिए चार से सात डॉलर का भुगतान किया जाता है।

ये दवाई महिलाओं को प्‍यार करने के लिए कर देती है मजबूर

ये दवाई महिलाओं को प्‍यार करने के लिए कर देती है मजबूर

आपने कई दवाओं के रिएक्‍शन के बारे में पढ़ा होगा और कई बार ये खतरनाक भी होता है। पर हम एक ऐसी दवा के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिस समस्‍या के लिए दी जा रही है वो पूरी तरह ठीक हो या ना हो इसके रिएक्‍शन से एक अन्‍य समस्‍या का काफी हद तक समाधान हो जाता है। हालाकि जिस तरह ये दवा काम करती है आप उसे पूरी तरह दवा का रिएक्‍शन नहीं कह सकते। सोच में पड़ गए ना चलिए आप को बताते हैं कौन सी है ये दवा और क्‍या होता है इसका प्रभाव। 

फिलिबेनसरीन नाम की है दवा
फिलिबेनसरीन एक ऐसी दवा है जो महिलाओं को डिप्रेशन का शिकार होने पर दी जाती है। फिलिबेनसरीन नाम की US FDA  से मान्‍यता प्राप्‍त ये दवा बाजार में एडी (Addyi) के नाम से उपलब्‍ध है। इस दवा को मासिकधर्म बंद होने के पूर्व की समस्‍याओं से जूझ रही महिलाओं को डिप्रेशन से बचाने के लिए प्रेस्‍क्राइब किया जाता है। ये दवा डिप्रेशन से किस हद तक बचाती है ये तो अलग मुद्दा है परंतु प्रौढ़ा अवस्‍था में सामने आने वाली महिलाओं की एक अन्‍य समस्‍या का हल जरूर कर देती है। इस कमाल के चलते इसे फीमेल वियाग्रा भी कहा जाने लगा है।
बढ़ाती है घटती यौन इच्‍छा
फिलिबेनसरीन के प्रयोग से महिलाओं में उम्र के 40वें पायदान पर आ चुकी महिलाओं में घटती यौन इच्‍छा में वृद्धि होने लगती है। फिलिबेनसरीन देने के पीछे  महिलाओं में आने वाले सेक्‍सुअल डिजायर डिस्‍ऑर्डर को नियंत्रित करने का ही उद्देश्‍य होता है। इसी डिस्‍ऑर्डर के चलते महिलायें डिप्रेशन का शिकार होती हैं और यही वजह कि इस दवा के इस्‍तेमाल से महिला में शारीरिक संबंधों की इच्‍छा में तेजी से बढ़ोत्‍तरी होती है और वे डिप्रेशन से भी बाहर निकलने लगती हैं।

76 साल का हुआ Bugs Bunny, जानिए 8 रोचक बातें

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। बग्‍स बनी एक ऐसा कार्टून कैरेक्‍टर है जो देखते-देखते सबका चहेता बन गया। लंबे कान और दो दांत दिखाते इस हैप्‍पी रैबिट की रचना रेक्‍स एवरी ने वॉर्नर ब्रदर्स के लिए की थी। वॉर्नर ब्रदर्स ने इस चतुर और बातूनी रैबिट को अपने कार्टून्‍स में 1930 से दिखाना शुरू किया था लेकिन 1940 में इस कैरेक्‍टर ने स्‍क्रीन पर वास्‍तविक आकार लिया था। इस कॉमिक-फिक्शनल कैरेक्टर की शुरुआत 27 जुलाई, 1940 को ‘लूनी ट्यून्स एंड मैरी मेलोडीज़’ एनिमेटिड टीवी सीरीज से हुई थी। इसका पहला एपिसोड ‘ए वाइल्ड हेयर’ था। आइए जानते हैं बनी बग्‍स से जुड़ी 10 रोचक बातें :

1. इस आइकॉनिक कैरेक्‍टर को आवाज देते समय वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट मेल ब्‍लैंक वास्‍तव में गाजर खाते थे।

2. बग्‍स बनी और मिकी माउस ऐसे पहले दो जानवर हैं जिन्‍हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्‍टार मिला है।

3. बग्‍स बनी ऐसा पहला कार्टून कैरेक्‍टर है जो कि स्‍टैम्‍प पर नजर आया।

4. बग्‍स बनी के व्‍यक्तित्‍व से प्रेरित था चार्ली चैपलिन।

5. बग्स बनी 11 विभिन्न सीरियल की कहानियों का हीरो बना है। उस पर 228 शॉर्ट फिल्में और 8 वीडियो गेम्स बने हैं।

6. बग्‍स बनी की 1958 में बनी शॉर्ट फिल्म नाइटी नाइट बग्स को ऑस्कर अकादमी पुरस्कार मिला था।

7. सीरीज में बग्‍स बनी को कभी हेयर तो कभी रैबिट पुकारा है। रैबिट बिल में रहते हैं, जबकि हेयर ज़मीन के ऊपर रहते हैं और तेज़ गति से दौड़ते हैं। वास्‍तव में बग्‍स बनी रैबिट है ना कि हेयर।

8. आपको लगता है कि बग्‍स बनी को गाजर खाते हुए इसलिए दिखाया जाता है कि हर रैबिट को गाजर खाना पसंद है लेकिन ऐसा नहीं है। यह वास्‍तव में क्‍लार्क गैबल की पैरोडी से शुरू हुआ था। क्‍लार्क गैबल की फ‍िल्‍म इट हैपन्‍ड वन नाइट में एक सीन था जि‍समें वह फेंस से टिककर बातें करते हुए गाजर खा रहे थे।

यहां शादी से पहले लड़कों की मर्दानगी टेस्ट करतीं हैं लड़कियां

 यहां शादी से पहले लड़कों की मर्दानगी टेस्ट करतीं हैं लड़कियां

नई दिल्ली। अकसर आपने सुना होगा कि शादी के पहले लड़का-लड़की मिलते हैं और एक-दूसरे को पसंद आने पर शादी के लिए हामी भरते हैं। लेकिन, आपने शायद ही सुना होगा कि लड़के को लड़की शादी के लिए पसंद कर ले और उसकी दुल्हन बनने के पहले मर्दानगी का सबूत मांगे।

लेकिन ऐसा होता है। एक ऐसी जगह भी है जहां लड़कियां शादी के पहले पुरुषों से उनकी मर्दानगी का सबूत मांगती हैं। आइए जानते हैं कैसे देते हैं यहां लड़के अपनी मर्दानगी का सबूत।

यहां लड़के को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए एक गेम खेलना होता है। इसमें उन्हें शराब पीते हुए तकरीबन 120 वोल्ट का बिजली का झटका झेलना पड़ता है। यदि लड़का इस झटके को झेल जाता है तो उसे मर्द माना जाता है।

कई बार लड़कियां अपने होने वाले पति को इस गेम में शामिल करतीं हैं और उनका टेस्ट लेतीं हैं। इसमें लड़के के हाथ में मेटल का दो रॉड थमाया जाता है। शुरुआत में तो बिजली के झटके हलके होते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 120 वोल्ट तक हो जाता है। इस गेम में फेल होने वाले लड़के को नामर्द समझा जाता है।

इस गेम के विजेता लड़के को लड़की अपने पति के रूप में चुन लेती है।

शादी से पहले इतने लोगों के साथ संबंध बनाना चाहते हैं मर्द-औरत

लंदन। शादी से पहले आमतौर पर कई पुरुष और महिलाएं दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शादी से पहले शारीरिक संबंधों को जायज नहीं मानते हैं। अब एक सर्वे सामने आया है जिसमें पता चला है कि शादी से पहले पुरुष और महिलाएं शादी से पहले कितने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं।
डेली मेल के मुताबिक, सुपरड्रग ऑनलाइन डॉक्टर की तरफ से किए गए एक सर्वे में पता चला है कि शादी से पहले महिला अधिकतम 14 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं। जबकि पुरुष 15 लोगों के साथ संबंधों की चाह रखते हैं। इस सर्वे में शामिल हुए लोगों से सेक्सुअल पार्टनर्स के साथ-साथ कई तरह के सवाल पूछे गए।
सर्वे में जब पुरुषों से ये पूछा गया कि पूरी जिंदगी में उनके लिए कितने आदर्श सेक्सुअल पार्टनर्स होने चाहिए तो उनका जवाब 7.5 था। वहीं महिलाओं ने इसकी संख्या 7.6 बताई।
सर्वे में एक मजेदार खुलासा हुआ कि पुरुष अपने सेक्सुअल पार्टनर्स की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। पुरुष इसको लेकर महिलाओं से ज्यादा झूठ बोलते हैं।
सर्वे में 8.2 फीसद महिलाओं ने स्वीकार किया कि वो अपने सेक्सुअल पार्टनर्स की संख्या को लेकर झूठ बोलती हैं। जबकि 17.5 फीसद पुरुषों ने इस झूठ को स्वीकार किया है।

Tuesday, 26 July 2016
नहाते समय लड़कियां करती हैं ये गलतियां

नहाते समय अक्सर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं और इसकी वजह से हमारी स्किन ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। इस मामले में सबसे अधिक समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको नहाते समय रखना चाहिए।
लड़कियां अक्सर मौसम के हिसाब से ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं, जो कि उनके लिए सही नहीं है। इससे स्किन के टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है और स्किन सुन्न पड़ सकती है।
ज्यादा देर तक शावर लेना भी ठीक नहीं माना जाता क्योंकि इससे त्वचा की नमी कम होने लगती है और त्वचा रूखी व बेजान हो जाती है। सूखी त्वचा अक्सर लड़कियों के लिए एक समस्या की तरह होती है।
लड़कियां साबुन की जगह अक्सर स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं जिसे वे बाथरूम में ही छोड़ देती हैं। इस वजह से उसमें बैक्टेरिया पनपने लगते हैं और यह त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लड़कियों को गोरा रंग बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से वह ज्यादा स्क्रब करती हैं। इसकी वजह से त्वचा छिल सकती है और इससे संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।
अच्छे बाल किसे पसंद नहीं होते? पर इसके लिए रोजाना शैम्पू करना सहीं नहीं माना जाता। इसे बाल ड्राय होकर सफेद होने लगते हैं। एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने को भी गलत माना जाता है क्योंकि एक्सरसाइज के बाद बॉडी गर्म हो जाती है और तुरंत नहाने से सर्दी और जुकाम की समस्या हो सकती है।

चलती बस में लड़की से हुई ऐसी गलती, खिसक गए लड़के के शॉर्ट्स

दक्षिण पूर्व चीन के फूजौ शहर में चलती बस में एक ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखकर लोगों की हंसी ही नहीं रूक रही।
चलती बस में एक लड़की के पर्स से कुछ सामान गिर गया था। वह उसे उठा रही थी कि एकदम बस ब्रेक लगा और वह सामने खड़े एक पुरूष के पैर पर जा गिरी। लेकिन इस दौरान दुर्भाग्‍य से उसने उस लड़के के शॉर्ट्स पकड़ लिए थे और वह नीचे खसक गया।



गर्भावस्‍था के दौरान सेक्‍स की होती है अहम भूमिका

गर्भावस्‍था के दौरान सेक्‍स की होती है अहम भूमिका 

  • गर्भावस्था में सुरक्षित सेक्स करने से कोई समस्या नहीं होती।
  • गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों तक न करें सेक्स: डॉक्टर।
  • बिना सेक्सुअल इंटरकोर्स के भी एक्सप्रेस कर सकते हैं अपना प्रेम।
  • पहले कभी गर्भपात हुआ हो तो गर्भावस्था में सेक्स करने से बचें।

गर्भावस्था महिलाओं के जीवन का एक बेहद यादगार और खूबसूरत दौर होता है। इस दौरान बहुत से जोड़े सेक्‍स करने से डरते हैं, लेकिन इसमें डरने जैसी कोई खास बात नहीं होती है। वास्तव में गर्भावस्था के दौरान सेक्स लाभदायक होता है। बशर्ते सही जानकारी और सावधानियां रखी जाएं। आइये जानें गर्भावस्था के दौरान सेक्स की क्या भूमिका होती है।
garvbhavasha ke doran sex ke faide
गर्भावस्था में सेक्स करना सुरक्षित है। हालांकि गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि भ्रूण इस वक्त विकास के चरण में होता है, और ऐसे में पेडू की मांसपेशियों में किसी प्रकार की सिकुड़न होने से गर्भपात का खतरा पैदा हो सकता है। शुरुआती तीन महीनों के बाद आप सातवें या आठवें महीने तक आराम से सेक्स कर सकते हैं।
डॉक्‍टरों के अनुसार जब गर्भ में पल रहे बच्‍चे में किसी प्रकार के कॉम्‍प्‍लीकेशंस हों तो सेक्‍स करने से बचना चाहिए। इससे बच्‍चे के विकास पर असर पड़ सकता है। लेकिन यदि बच्‍चे का विकास सही प्रकार हो रहा हो तो गर्भावस्‍था के तीन महीने पूरे होने पर सेक्‍स किया जा सकता है।

क्यों और कैसे है गर्भावस्था में सेक्स लाभदायक

  • गर्भावस्था में भी सेक्स लाभदायक होता है। क्‍योंकि गर्भावस्था के दौरान इंटरकोर्स करने से इंटिमेसी का अहसास भी बढ़ जाता है।
  • गर्भावस्‍था के दौरान सेक्स ही एक मात्र चीज नहीं है, एक दूसरे को स्पर्श कर, चूम कर और प्यार करके भी एक अच्छा महौल और ताजगी बनाई रखी जा सकती है। ऐसे में पति-पत्नी एक दूसरे को और ज्यादा नजदीक महसूस कर सकते हैं। यह एक-दूजे को ऐसे वक्त पर करीब रखने के लिए अहम साबित हो सकता है।
  • महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह के बदलाव आते हैं। वहीं पुरूषों को प्रेग्नेंट बॉडी काफी कामुक लगने लगती है। जो दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।
  • गर्भावस्‍था के दौरान महिलाएं बिना सेक्सुअल इंटरकोर्स के भी सेक्सुअलिटी को एक्सप्रेस कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में कपल्‍स ओरल सेक्स करके भी एक दूसरे को संतुष्‍ट कर सकते हैं। यानी दोनों एक-दूसरे को सेक्स किए बिना भी सेक्स की अनुभूति दे सकते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से पुरूष अपने होने वाले बच्चे के अधिक करीब हो जाते है, साथ ही मानसिक रूप से पत्नी और अधिक करीब आ जाते है।
  • गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसे कब और कैसे किया जाए या किन बातों से बचा जाए, इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

इन बातों का ध्‍यान अवश्य रखें

  • आमतौर पर महिलाओं को गर्भवती होने का पता चलने पर, शुरू के दो महीने तक सेक्स करने से बचना चाहिए और गर्भावस्था के अन्तिम एक महीने में भी सेक्स से दूर रहना चाहिए।
  • सेक्स करने के लिए पति-पत्नी को चिकित्सक से सलाह लेकर सही सेक्स पोजीशन अपनानी चाहिए, इससे गर्भवती को भी परेशानी नहीं होगी।
  •  गर्भावस्था के दौरान पुरूष को चाहिए कि वह अपनी पत्नी पर सेक्स के लिए दबाव नहीं डाले। गर्भ के समय पत्नी के साथ ऐसा कोई व्यवहार नहीं करे जिससे उसके मन-मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़े।
  • गर्भवस्था में शारिरिक आकार में आने वाले बदलावों के कारण कई बार सेक्स के वक्त की स्थित में भी बदलाव महसूस करते होता है। इसलिए अपनी परेशानियों और तकलीफों को अपने पति से बांटें। जिस प्रकार आप ज्यादा सहज महसूस करती हैं, अपने पति को बताएं।

जब आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ को गर्भावस्था में किसी प्रकार की जटिलताएं नजर आती हैं, तो वह आपको सेक्स न करने की सलाह देते हैं। यह जटिलताएं कई प्रकार की हो सकती हैं। जैसे-
  • अगर पहले कभी गर्भपात हुआ हो तो।  
  • पहले कभी समय से पूर्व बच्चा को जन्मा हो।
  • किसी प्रकार का गर्भपात का जोखिम होमे पर।  
  • योनी से अधिक रक्तस्राव होने या तरल पदार्थ बहने की स्थिति में।  
  • नाल के नीचे खिसक जाने पर।
  • एक से अधिक बच्चे होने पर।

ज्यादा थकावट या चक्कर जैसा महसूस हो तो बेहतर होगा कि आप सेक्स न करें। तो यदि आप गर्भावस्था के दौरान सावधानीपूर्वक सेक्स करते हैं और उपरोक्त बातों का खयाल रखते हैं तो गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्त आपके लिेए फायदेमंद ही साबित होगा।

 

Monday, 25 July 2016
सेक्‍स के दौरान असहनीय दर्द के लिए ये चीजें भी हो सकती हैं जिम्‍मेदार

सेक्‍स के दौरान असहनीय दर्द के लिए ये चीजें भी हो सकती हैं जिम्‍मेदार

 

सेक्‍स एक ऐसी अनुभूति है जिसमें आप पूरी तरह से खो जाते हैं। लेकिन जब दोनों को सेक्‍स के आनंद में होना चाहिए, तब कई महिलाएं खुद को अहसनीय दर्द में पाती है। यह समस्‍या केवल लाखों लोगों को प्रभावित ही नहीं करती, बल्कि उम्र के साथ बदतर होती जाती है। वास्‍तव में अमेरिका में सेक्‍स सर्वे के अनुमान के अनुसार, सेक्‍सुअल पेन 20 प्रतिशत अमेरिकी महिलाओं को- 15 प्रतिशत मेनोपॉज से पहले और 33 प्रतिशत उसके बाद प्रभावित करता है।
sad couple in hindi

 

जो डिवाइन' - सेक्स टॉय कंपनी की फॉर्मर नर्स और सीओ-फाउंडर सामन्था इवांस कहती हैं कि इसके कारण भिन्न हो सकते हैं। दर्द योनि के आस-पास मसल्‍स के टाइट होने या प्रवेश से पहले कामोत्‍तेजना की कमी के कारण होता है। वह कहती है कि बहुत ज्‍यादा कॉपी पीने या बहुत अधिक स्‍ट्रॉबेरी खाने से इसका कारण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इन खाद्य पदार्थों में ऑक्सलेट्स नामक तत्‍व बहुत अधिक मात्रा में होता है- जो संवदेनशील महिलाओं के यूरीन मार्ग में जलन पैदा करता है।


सेक्स दर्दनाक नहीं होना चाहिए  

सेक्‍स महिला और उसके पार्टनर दोनों के लिए एक सुखद अनुभव होना चाहिए। सेक्‍स के दौरान दर्द को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर आप सेक्‍स के दौरान या बाद में दर्द का अनुभव करते हैं, तो अपने डाक्‍टर से सलाह लेनी चाहिए।

अक्सर आपका डॉक्टर समस्या का निदान कर आसानी से उसका समाधान कर देता है। हालांकि कई महिलाएं शादी और रिश्‍ते के टूटने के बाद सेक्‍स करने से बचती है। लेकिन अगर समस्‍या सच में दर्द को लेकर है तो अपने पार्टनर से इस बारे में खुल कर बात करें और एक दूसरे को समझते हुए सेक्‍स की प्रक्रिया में बदलाव करें। सेक्‍स के दौरान दर्द के कई कारण हो सकते हैं कुछ का इलाज आसानी से हो जाता है तो कुछ का समाधान करने में काफी समय लग जाता है।


आहार से परेशानी

आहार में ऑक्सलेट्स का उच्‍च स्‍तर के कारण संवदेनशील यूरीन मार्ग में जलन पैदा हो जाती है- पाइप से यूरीन शरीर से उत्‍सर्जित किया जाता है। जब बहुत ज्‍यादा ऑक्‍सलेट्स आंत के माध्‍यम से खून में अवशोषित होता है, वह कैल्शियम के साथ मिलकर तेज कैल्शियम-ऑक्‍सलेट्स बनाता है। यह शरीर में कहीं भी नाजुक ऊतकों के साथ जुड़कर, दर्द और नुकसान का कारण बनता है। जिन महिलाओं को इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम (आईबीएस) की समस्‍या होती है वह आंतों की खराबी के कारण बहुत ज्यादा ऑक्‍सलेट्स को अवशोषित कर लेती है। 3-6 महीनों तक कम ऑक्‍सलेट्स आहार लेकर इसके लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। उच्‍च ऑक्‍सलेट्स आहार में अजवाइन, कॉफी, सेम, बीयर, लीक, पालक, मीठा आलू और स्ट्रॉबेरी शामिल हैं।


लुब्रिकेशन की कमी

यह सेक्‍स के दौरान दर्द का प्रमुख कारण है। कामोत्‍तेजना में कमी का मतलब योनि में लुब्रिकेशन की कमी है, लेकिन कई महिलाएं में (जिनमें युवा महिलाएं भी शामिल है) पर्याप्‍त मात्रा में लुब्रिकेशन नहीं होता है। योनि में ड्राईनेस को हमेशा से महिलाओं के मेनोपॉज से जोड़ा जाता है, लेकिन युवा महिलाएं भी गर्भनिरोधक गोली, मासिक हार्मोनल परिवर्तन, तनाव और चिंता के कारण इससे प्रभावित होती है और उनका सेक्‍स करने को मन नहीं करता। सेक्‍स से पहले फोर प्‍ले में ज्‍यादा जयादा समय लगाने से महिला के यौन सुख में सुधार किया जा सकता है। हालांकि मेनोपॉज महिलाओं योनि में ड्राईनेस सामान्‍य स्‍थिति है लेकिन लुब्रिकेशन के उपाय वास्‍तव में आपकी मदद कर सकता है।


कामोत्तेजना की कमी

ज्‍यादातर महिलाएं को सेक्‍स करने से पहले वॉर्म होने की जरूरत होती है लेकिन कई पुरुष साथी के तैयार होने से पहले ही सेक्‍स के लिए जल्‍दबाजी करते हैं। सेक्‍स से पहले फोरप्‍ले आपके यौन सुख को बढ़ा सकता है। कई बार सेक्‍स करना संभव नहीं होता लेकिन आप इंटरकोर्स के बिना फोरप्‍ले से सेक्‍स का मजा ले सकते हैं।


एलर्जी की स्थिति

कई महिलाओं को नए प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करने पर यानी नया शैम्पू या शॉवर जेल का प्रयोग करने से लेकर वाशिंग पाउडर तक सब खुजली या जलन का अनुभव होता है। यहां तक कि कुछ तरह के योनि लुब्रिकेशन भी एलर्जी का कारण बनते हैं, इसलिए अपने जननांगों की नाजुक त्‍वचा में कुछ भी इस्‍तेमाल करने से पहले सावधान रहें। साथ ही कुछ लाटेकस प्रोडक्ट जैसे कंडोम और सेक्‍स खिलौने और कुछ शुक्राणुनाशक क्रीम एलर्जी की प्रतिक्रिया कर सकते हैं।


तर्क

अगर एक महिला अपने रिश्‍ते में भावनात्‍मक दर्द का सामना करती है तो सेक्‍स के दौरान दर्द हो सकता है। क्‍योंकि ऐसे में वह अपने पार्टनर को दुश्‍मन की तरह अनुभव करती है। अगर आपको सेक्‍स के दौरान या बाद दर्द का अनुभव करते हैं तो चिकित्‍सक से सलाह लें। ऐसे में 'परामर्शदाता या सेक्स चिकित्सक परामर्श से आपको मदद मिल सकती है। चुप्‍पी में पीड़ि‍त होने की जरूरत नहीं है।

WhatsApp में जल्द आएंगे ये 7 नए फीचर्स, आपके लिए होंगे काफी Useful

लेटेस्ट अपडेट में वॉट्सऐप में कुछ नए फीचर्स जुड़े हैं। कई फीचर्स की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है, इन्हें भी जल्द रोल आउट किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टंट मैसेजिंग ऐप में फ्यूचर में आने वाले नए अपडेट्स और फीचर्स के बारे में। काफी हेल्पफुल होंगे ये नए फीचर्स...
 
 

1. Call Back
 
वॉट्सऐप कॉल मिस होने पर सबसे ज्यादा कमी जिस चीज की खलती है वो है 'कॉल बैक' ऑप्शन की। ऐसे में अगर आप बार-बार वॉट्सऐप कॉल मिस कर देते हैं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी जल्दी ही कॉल बैक फीचर ऐड करने वाली है। 
 
फिलहाल ये फीचर एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर रोलआउट किया गया है। जल्द ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर रोल आउट किया जाएगा
 
WhatsApp में जल्द आएंगे ये 7 नए फीचर्स, आपके लिए होंगे काफी Useful
2.Gif Support
 
वॉट्सऐप जल्द ही iOS यूजर्स के लिए Gif सपोर्ट ऐड करने जा रहा है। कंपनी इस फीचर को iOS बीटा वर्जन 2.16.7.1 पर टेस्ट कर रही है। आपको बता दें कि WeChat और Line जैसे मैसेंजर ऐप्स Gif की सुविधा पहले से दे रहे हैं। 


3. Big Emoji

जल्द ही iOS यूजर्स वॉट्सऐप में बड़ी साइज वाले इमोजीस यूज कर पाएंगे। ये फीचर iOS 10 में बिग इमोजी सपोर्ट आने के बाद रोलआउट किया जाएगा। 

4. Mension and group invites
 
वॉट्सऐप में एक और नया और इम्पॉर्टेंट फीटर जुड़ने वाला है। ये है मेंशन फीचर। ग्रुप चैट के दौरान ये काफी यूजफुल होगा। जिस तरह से आप फेसबुक पर किसी को कमेंट में मेंशन (टैग) कर पाते हैं ठीक वैसे ही वॉट्सऐप में भी किया जा सकेगा। इसमें मेंशन यूजर का नाम कलर्ड टेक्स्ट में दिखाई देगा। 
 
ग्रुप इनवाइट फीचर की मदद से एक यूजर दूसरे यूजर को लिंक भेज कर ग्रुप ज्वॉइन करने के लिए इनवाइट कर पाएगा। इस लिंक पर टैप करके इनवाइटेड यूजर ग्रुप में एड हो जाएगा।
 
5. Video Calling
 
वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉइड के बीटा वर्जन पर इसी साल मई में शुरू हुई थी, लेकिन इसके बाद इसपर कोई डेवलपमेंट दिखाई नहीं दिया। इसे गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के अंडर टेस्ट किया गया था। ये फीचर जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स को यूज करने के लिए मिल सकता है। 

7. New fonts

क्या आप भी वॉट्सऐप पर एक ही फॉन्ट में चैटिंग करके बोर हो गए हैं? तो अब आप वॉट्सऐप में नया फॉन्ट यूज कर पाएंगे। कंपनी ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये फीचर रोलआउट कर दिया है। हालांकि ये फीचर यूज करने में थोड़ा डिफिकल्ट और टाइम टेकिंग है। 
 
नए फॉन्ट में चैट करने के लिए टेक्स्ट के पहले और अंत में तीन बार (') ये साइन यूज करना होगा।