लेटेस्ट अपडेट में वॉट्सऐप में कुछ नए फीचर्स जुड़े हैं। कई फीचर्स की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है, इन्हें भी जल्द रोल आउट किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टंट मैसेजिंग ऐप में फ्यूचर में आने वाले नए अपडेट्स और फीचर्स के बारे में। काफी हेल्पफुल होंगे ये नए फीचर्स...
1. Call Back
वॉट्सऐप कॉल मिस होने पर सबसे ज्यादा कमी जिस चीज की खलती है वो है 'कॉल बैक' ऑप्शन की। ऐसे में अगर आप बार-बार वॉट्सऐप कॉल मिस कर देते हैं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी जल्दी ही कॉल बैक फीचर ऐड करने वाली है।
फिलहाल ये फीचर एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर रोलआउट किया गया है। जल्द ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर रोल आउट किया जाएगा
2.Gif Support
वॉट्सऐप जल्द ही iOS यूजर्स के लिए Gif सपोर्ट ऐड करने जा रहा है। कंपनी इस फीचर को iOS बीटा वर्जन 2.16.7.1 पर टेस्ट कर रही है। आपको बता दें कि WeChat और Line जैसे मैसेंजर ऐप्स Gif की सुविधा पहले से दे रहे हैं।
3. Big Emoji
जल्द ही iOS यूजर्स वॉट्सऐप में बड़ी साइज वाले इमोजीस यूज कर पाएंगे। ये फीचर iOS 10 में बिग इमोजी सपोर्ट आने के बाद रोलआउट किया जाएगा।
4. Mension and group invites
वॉट्सऐप में एक और नया और इम्पॉर्टेंट फीटर जुड़ने वाला है। ये है मेंशन फीचर। ग्रुप चैट के दौरान ये काफी यूजफुल होगा। जिस तरह से आप फेसबुक पर किसी को कमेंट में मेंशन (टैग) कर पाते हैं ठीक वैसे ही वॉट्सऐप में भी किया जा सकेगा। इसमें मेंशन यूजर का नाम कलर्ड टेक्स्ट में दिखाई देगा।
ग्रुप इनवाइट फीचर की मदद से एक यूजर दूसरे यूजर को लिंक भेज कर ग्रुप ज्वॉइन करने के लिए इनवाइट कर पाएगा। इस लिंक पर टैप करके इनवाइटेड यूजर ग्रुप में एड हो जाएगा।
5. Video Calling
वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉइड के बीटा वर्जन पर इसी साल मई में शुरू हुई थी, लेकिन इसके बाद इसपर कोई डेवलपमेंट दिखाई नहीं दिया। इसे गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के अंडर टेस्ट किया गया था। ये फीचर जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स को यूज करने के लिए मिल सकता है।
7. New fonts
क्या आप भी वॉट्सऐप पर एक ही फॉन्ट में चैटिंग करके बोर हो गए हैं? तो अब आप वॉट्सऐप में नया फॉन्ट यूज कर पाएंगे। कंपनी ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये फीचर रोलआउट कर दिया है। हालांकि ये फीचर यूज करने में थोड़ा डिफिकल्ट और टाइम टेकिंग है।
नए फॉन्ट में चैट करने के लिए टेक्स्ट के पहले और अंत में तीन बार (') ये साइन यूज करना होगा।
No comments