मामा ने चिमटे-तवे से दागा, फिर फाड़ डाले कपड़े, इतने से भी नहीं भरा मन तो...

वाराणसी. नाना के घर रहकर जर्नलिज्‍म कर रही एक युवती ने अपने सगे मामा-मामी पर चिमटे, कलछुल और तवे से मारने-पीटने और दागने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मानें तो कमरे में अकेला देखकर मामा ने कमरा बंदकर छेड़खानी की और रेप करने की कोशिश में कपड़े फाड़ डाले। बाद में शोर मचाने पर मामी ने बाल नोंचकर बुरी तरह मारा-पीटा। यह घटना यहांं के सिगरा थानाक्षेत्र की है। 
चेहरे, गर्दन और शरीर पर कई जगह वार कर किए घायल।
- पीड़िता नेहा (काल्‍पनिक नाम) ने बताया कि वह गाजीपुर के रेवतीपुर की रहने वाली है।
- करीब 5 साल से वह नाना के घर रहकर ही पढ़ाई कर रही है। फिलहाल वह काशी विद्यापीठ से एमजे कर रही है।
- नाना काफी बुजुर्ग हैं, इसलिए उनकी सेवा भी करती हूं।
- नेहा ने कहा, '24 जुलाई को वह मैं कमरे में अकेली थी और खाना बना रही थी।'
- इसी दौरान मामा पीछे से आकर कमरा बंद कर दिए और छेड़खानी कर रेप करने की कोशिश करने लगे।
- जब शोर मचाना चाही तो थप्पड़ जड़ दिए और विरोध पर कपड़े तक फाड़ दिए। 
- इसी दौरान मामी भी आ गई और दोनों मिलकर चिमटे, कलछुल और तवे से पिटाई करने लगे।
- इतना ही नहीं, मामी ने बाल नोंचकर बुरी तरह मारा-पीटा। 
- मामा संजय वर्मा पेंट का काम करते हैं।
 
पीड़िता का आरोप
- पीड़िता ने बताया कि कभी भी मामा-मामी उसकी हत्‍या कर सकते हैं।
- दोनों ने इतना मारा-पीटा की वह बेहोश हो गई थी। किसी तरह हिम्‍मत जुटाकर वह सिगरा थाने पहुंची।
- यहां आने के बाद विद्यापीठ चौकी जाने को कहा गया, लेकिन यहां भी चौकी प्रभारी संतोष राय ने उसकी नहीं सुनी। 
- उल्‍टे चौकी प्रभारी ने सुलहनामा करने का दबाव बनाया।
- इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस गई, लेकिन यहां भी किसी ने नहीं सुनी। 
- इसके पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस हमेशा टरकाती रही।
-पुलिस कहती है पारिवारिक विवाद है, आपस में सुलझा लो।
 मामा-मामी की पिटाई से बेहोश हो गई थी।
पीड़िता के माता-पिता ने कहा
- मां उषा और पिता लक्ष्मण ने कहा कि हमें न्याय चाहिए, हम लोग अपनी बेटी के साथ हैं। 
- उसके मामा का कृत्य बहुत ही शर्मनाक है। नाना के यहां रहती है तो क्या बुराई है। 
- नाना कहीं बाहर गए हैं वो 28 जुलाई को आएंगे। उसके बाद मामले को रखा जाएगा।
- पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि मेरी बेटी की कभी भी हत्‍या हो सकती है।
 घटना के दौरान घर में अकेली थी।
क्‍या कहती है पुलिस
- इस संबंध में सिगरा थाना प्रभारी एसओ संतोष राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद है।
- मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विद्यापीठ पुलिस चौकी पर पहुंची युवती।

No comments