140 किलो के बॉडीबिल्डर ने बनाई ऐसी बॉडी, 27 साल से ले रहा है स्टेरॉइड्स

आपको मिलवाते हैं 140 किलो के प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर रिच पियाना से। रिच पियाना शानदार बॉडी के लिए जाने जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रिच पिछले 27 सालों से स्टेरॉइड्स ले रहे हैं। रिच यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर स्वीकार कर चुके हैं।
 
 
 11 साल की उम्र से कर रहे हैं वेट लिफ्टिंग...
पियाना ने 11 साल की उम्र से वेट लिफ्टिंग शुरू कर दी थी। इनकी मां बॉडीबिल्डर थी। वे ही पियाना को इस फील्ड में लेकर आई। 15 साल की उम्र से पियाना ने कॉम्पीटिशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। 18 साल की उम्र से वे स्टेरॉइड्स ले रहे हैं। वे बताते हैं कि मैं एक समय हर महीने स्टेरॉइड्स पर लगभग 2 लाख रुपए खर्च कर देता था। अब मैंने खुद की सप्लीमेंट लाइन शुरू की है। हाल ही में पियाना ने टेंक टूक्सेडो से शादी की है।
 
स्टेरॉइड लेने से करते हैं मना
हालांकि पियाना दूसरों को स्टेरॉइड लेने से मना करते हैं। वे बताते हैं कि इससे ब्रेस्ट बढ़ने, बाल झड़ने और मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। स्टेरॉइड लेकर हम अपनी बॉडी के साथ ही खुद को भी हर्ट करते हैं। लेकिन अगर आप प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बनना चाहते हैं तो आपको स्टेरॉइड्स लेना पड़ेगा।
 
140 किलो के बॉडीबिल्डर ने बनाई ऐसी बॉडी, 27 साल से ले रहा है स्टेरॉइड्स

140 किलो के बॉडीबिल्डर ने बनाई ऐसी बॉडी, 27 साल से ले रहा है स्टेरॉइड्स

No comments