कबाली देख लौटे मॉडल ने लड़की को बचाया गैंगरेप से, फेसबुक में शेयर की स्टोरी

नई दिल्ली.रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का जादू लोगों के सिर चढ़कर जरुर बोल रहा है। लेकिन इस फिल्म ने चेन्नई में एक लड़की को गैंगरेप होने से बचाया। दरअसल, मॉडल और रजनीकांत के फैन वसंथ पॉल शुक्रवार को कबाली फिल्म देखकर वापस लौट रहे थे। तभी एक सुनसान जगह पर एक लड़की की चीख सुनी और उसे गैंगरेप होने से बचाया। वसंथ ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज में अपने जख्मों की फोटोज के साथ शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।  
क्या किया है फेसबुक पर वसंथ ने पोस्ट...
- वसंथ ने लिखा कि, मेरे बॉडी में कई सारे जख्म हैं लेकिन मुझे इस पर गर्व है। मैं कबाली फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखकर और अपने दोस्तों से मिलकर वापस लौट रहा था।
- तभी रास्तें में मैं सिगरेट पीने के लिए रुका। मेरे पीछे एक सुनसान रास्ता था मैंने वहां से किसी की चीख सुनी। वह जोर-जोर से बचाओ- बचाओ और मेरी मदद करो चीख रही थी।
- मैं तुरंत उस जगह पर गया वहां तीन लड़कों को देखा। वह साउथ के नहीं थे। उनका बोलने का ढंग अलग तरीके का था।
- उनमें से एक के साथ मेरी हाथा पाई की और दो लड़के लड़की के कपड़े उतार रहे थे। तभी पीछे से किसी ने जूट की रस्सी से मेरा गला दबाया।
- खुद को छुड़ाने की कोशिश में मेरे गले में कई चोट आ गई। लेकिन उस दौरान लड़की को भागने का समय मिल गया। तभी एक ऑटोवाले की नजर हम पर पड़ी।
- वह तुरंत हमारे बचाव के लिए कूद पड़ा। उसने उन लड़कों की खूब पिटाई की लेकिन वह वहां से भागने में कामयाब हो गए। मुझे अपनी सांस नॉर्मल करने में काफी वक्त लगा।
पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
- वसंथ लिखते हैं कि जिस जगह ये घटना हुई आधे घंटे तक उसके आस-पास कोई पुलिस वाला नहीं था।
- इसके अलावा काफी रिक्वेस्ट के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
- आखिर में वह लिखते हैं कि इस घटना का सबक है कि आप चाहे अकेले ही क्यों न हो। लेकिन किसी भी परिस्थिती का सामने करने से घबराए नहीं। यदि आप सही है तो हर कोई आपके साथ आएगा।

बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन के साथ वसंथ पॉल

 

No comments