दिंगबर जैन मुनि निर्भय सागर जी महाराज ने कहा कि जींस पहनने वाली महिलाओं की डिलिवरी भी नॉर्मल नहीं बल्कि सिजेरियन होती है।
उज्जैन।
शनिवार को जैन मुनि के बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया है। दिंगबर जैन मुनि
निर्भय सागर जी महाराज ने भोपाल की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में
चातुर्मास में संतों के बीच कहा कि महिलाओं में टाइट जींस पहनने से वासना
बढ़ती है। उन्होंने ये भी कहा कि जींस पहनने वाली महिलाओं की डिलिवरी भी
नॉर्मल नहीं बल्कि सिजेरियन होती है।
लड़कियों की जल्दी कर देनी चाहिए शादी- जैन मुनि
जैन
मुनि ने ये भी कहा कि युवतियों की शादी जल्दी कर देनी चाहिए क्योंकि जल्दी
शादी नहीं होने की वजह से अवैध संबंध बनते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों
की शादी 16 से 18 साल तक कर दी जाए तो अवैध संबंधों से बचा जा सकता है।
कम से कम 3 बच्चे पैदा करें- जैन मुनि
एक
वेबसाइट की खबर के मुताबिक जैन मुनि ने ये भी कहा कि जैन समाज धीरे धीरे
कम होता जा रहा है इसलिए जैन धर्म मानने वाले लोगों को कम से कम तीन बच्चे
पैदा करना चाहिए।
No comments